सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CT scan facility in the hospital from today

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility in the hospital from today
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मंगलवार से होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर इस सुविधा का शुभारंभ सीएमओ डॉ. मंजू कादियान की ओर से किया जाएगा। अस्पताल के ए ब्लॉक में जिले की पहली 80 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन से सीटी स्कैन हो सकेंगे।
Trending Videos

सीटी हेड की जांच मात्र 650 रुपये में हो सकेगी। बाजार भाव से करीब 50-60 प्रतिशत कम दाम पर यहां पर सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों या फिर रोहतक व दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक के निदेशक नवनीत सक्सेना ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मंगलवार से सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी। दोपहर को हवन यज्ञ करके जांच की जाएंगी। नई मशीन से हेड इंजरी का सीटी स्कैन मात्र 650 रुपये में किया जाएगा जो निजी सेंटरों की तुलना में काफी कम है।
निजी सेंटरों में यह जांच करीब 2500 रुपये में होती है। इसके अलावा चेस्ट एचआर सीटी की जांच 4500 रुपये की तुलना में नागरिक अस्पताल में करीब 1700 रुपये में हो सकेगी।
बीपीएल परिवारों, हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों, अज्ञात दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग व अर्बन स्लम के निवासियों सहित सात पात्र श्रेणियों के मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी।
स्कैन का नाम नागरिक अस्पताल मार्केट रेट
सीटी हेड 650 2200
सीटी पीएनएस 700 2300
सीटी स्पाइन 1200 3600
सीटी टी-बोन 700 2300
सीटी नेक 1200 3600
सीटी एब्डोमेन 2200 6000
सीटी एंजियोग्राफी 4000 10000
सीटी लिंब 1500 4000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed