सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC inspected the Girdawari work by reaching the villages.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने गांवों में पहुंच गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
DC inspected the Girdawari work by reaching the villages.
-फोटो 56 : बहादुरगढ़ क्षेत्र में रविवार को रबी फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल
विज्ञापन
-गांव डाबोदा खुर्द, मेहंदीपुर डाबोदा व कसार में खेतों का लिया जायजा
Trending Videos



बहादुरगढ़। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने रविवार को एसडीएम अभिनव सिवाच के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डाबोदा खुर्द, मेहंदीपुर डाबोदा और कसार गांवों का दौरा कर खेतों में चल रही रबी फसल की गिरदावरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने रबी की फसलों की स्थिति का मौके पर जायजा लेते हुए राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरदावरी कार्य पारदर्शी व सटीक ढंग से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीसी व एसडीएम ने बारी-बारी से गांव डाबोदा खुर्द, मेहंदीपुर डाबोदा और कसार गांव के खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का अवलोकन किया तथा राजस्व अधिकारियों से गिरदावरी से संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी ने ग्रामीणों से बातचीत कर फसलों की स्थिति और उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, कसार सरपंच टोनी, मेहंदीपुर डाबोदा सरपंच प्रतिनिधि संदीप तथा डाबोदा खुर्द से सरपंच मंजीत सहित अन्य किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed