{"_id":"69ade1dc9f43900cd00165ef","slug":"kadhi-pakora-and-rice-will-be-available-in-mid-day-meal-schedule-for-march-released-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132549-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मिड-डे मील में मिलेंगे कढ़ी पकौड़ा व चावल, मार्च का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मिड-डे मील में मिलेंगे कढ़ी पकौड़ा व चावल, मार्च का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा के 33 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मार्च में मिलने वाले मिड- डे मील का शेड्यूल जारी कर दिया है। बाल वाटिका से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आहार युक्त भोजन का ध्यान रखा गया है।
जिले में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा के 33 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं जो पूरे महीना अलग-अलग खाने का स्वाद चख सकेंगे। मार्च में 20 दिनों तक खाना मिलेगा। यह खाना प्रतिमाह अलग-अलग मिलता है।
मार्च की शुरुआत में बच्चों को सब्जी पुलाव और काला चना देकर शुरू हुआ जबकि अन्य दिनों में रोटी के साथ घीया चना दाल की सब्जी, राजमा चावल, कढ़ी पकोड़ा-चावल जैसे पौष्टिक व्यंजन शामिल हैं।
इसके अलावा पौष्टिक मिलेट परांठा व दही भी बच्चों के आहार में रखा गया है। पूरे महीने निर्धारित सूची के अनुसार ही भोजन वितरण किया जाएगा और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मार्च में मिड-डे मील का शेड्यूल
तिथि- खाना
9 सोमवार- सोया खिचड़ी
10 मंगलवार- मीठा दलिया
11 बुधवार- चावल व चना
12 वीरवार - चना दाल खिचड़ी
13 शुक्रवार- मिस्सी पराठा व दही
16 सोमवार- दाल चावल
17 मंगलवार - रोटी के साथ मूंग मसूर की दाल
18 बुधवार - मिस्सी रोटी एवं मौसमी सब्जी
19 वीरवार - मीठे मूंगफली चावल
20 शुक्रवार- नमकीन दलिया
24 मंगलवार- रोटी के साथ घीया चना दाल
25 बुधवार - राजमा चावल
27 शुक्रवार - गुड रोटी व दही
28 शनिवार - मिलेट पराठा व दही
30 सोमवार- सोया खिचड़ी
Trending Videos