सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakshita won the 100m race and Vidha won the 200m race.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में लक्षिता व 200 में विधा जीतीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lakshita won the 100m race and Vidha won the 200m race.
08jjrp03-तलाव गांव के खेल परिसर में आयोजित खेल मुकाबलों में भाग लेती महिलाएं व बेटियां। स्रोत-प
विज्ञापन
झज्जर। गांव तलाव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन और माय भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
Trending Videos

मुख्यातिथि जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। माय भारत के जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष बंसल, पूर्व चैंपियन एथलीट रमेश शास्त्री, पवन कोच, ज्योति कोच, उप निरीक्षक पूजा, रचना सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
100 मीटर दौड़ (फाइनल) अंडर-13 वर्ग में प्रथम लक्षिता, द्वितीय हर्षिता, तृतीय स्थान सृष्टि ने हासिल किया। वहीं 13-18 आयु वर्ग में प्रथम सुनिति, द्वितीय भूमिका और तृतीय स्थान पर साक्षी रही। इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर अनीता व तृतीय स्थान मानसी ने पाया। 200 मीटर दौड़ की अंडर-13 वर्ग विधा में प्रथम लक्षिता, द्वितीय करुणा, तृतीय सृष्टि रही। 13-18 आयु वर्ग में प्रथम भूमिका, द्वितीय मन्नत, तृतीय स्थान साक्षी ने हासिल किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम मानसी, द्वितीय अनीता और तृतीय स्थान मोनिका ने प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ के अंडर-13 आयु वर्ग में प्रथम करुणा, द्वितीय सृष्टि, तृतीय प्रिंसी, 13-18 वर्ष वर्ग में प्रथम निशु, द्वितीय मनंत, तृतीय साक्षी, 18 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रथम परमिला, द्वितीय नेहा, तृतीय स्थान कविता ने स्थान हासिल किया।

08jjrp03-तलाव गांव के खेल परिसर में आयोजित खेल मुकाबलों में भाग लेती महिलाएं व बेटियां। स्रोत-प

08jjrp03-तलाव गांव के खेल परिसर में आयोजित खेल मुकाबलों में भाग लेती महिलाएं व बेटियां। स्रोत-प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed