सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for permanent construction of Sant Kabir Basti and construction of Chaupal

Jhajjar-Bahadurgarh News: संत कबीर बस्ती को पक्का कराने व चौपाल निर्माण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for permanent construction of Sant Kabir Basti and construction of Chaupal
फोटो-52: नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी को ज्ञापन सौंपते संत कबीर बस्ती संघर्ष समित
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी को कॉलोनी को पक्का कराने और चौपाल बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि संत कबीर बस्ती पिछले करीब 60 वर्षों से यहां बसी हुई है। कॉलोनी में सरकार द्वारा लगाए गए बिजली के मीटर भी लगे हुए हैं और समय-समय पर चूल्हा कर की पर्चियां भी कटवाई जाती हैं। इसके अलावा पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों के शिलापट्ट भी यहां लगे हुए हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि यह कॉलोनी लंबे समय से यहां आबाद है।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि हाल ही में रविदास जयंती के अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी थी कि 20 वर्षों से एक ही स्थान पर रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों की कॉलोनियों को पक्का कर उन्हें मालिकाना अधिकार दिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही एक नीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत कॉलोनियों को नाममात्र शुल्क लेकर नियमित किया जाएगा और लोगों को मालिकाना अधिकार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की ओर से चेयरपर्सन से मांग की गई कि नगर परिषद में प्रस्ताव लाकर संत कबीर बस्ती को पक्का कराया जाए और चौपाल का निर्माण कराया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

इस पर नगर परिषद अध्यक्षा सरोज राठी ने कहा कि समिति की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही नगर परिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाकर पास करवाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के महासचिव विजय, सचिव अजय, सदस्य कर्मबीर, संजय किराड़, नोर्तन बागड़ी, मीडिया प्रभारी राजपाल प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed