सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand raised to name the square after Savitribai Phule

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौक का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to name the square after Savitribai Phule
-फोटो 61 : सावित्रीबाई फुले को नमन करते भाजपा नेता जसबीर सैनी व महिलाएं। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में लोगों ने क्षेत्र के किसी प्रमुख चौक का नाम सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने की मांग उठाई। मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। महिलाओं ने एकत्रित होकर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Trending Videos

भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी, सरिता सैनी, शिवानी, रोशनी, अंजू, मंजू, ललिता, विद्या देवी, पूजा सहित कई महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपनाने और समाज में शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जसबीर सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई जब समाज में महिलाओं को पढ़ाने का विरोध किया जाता था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed