{"_id":"69b14325bb29c992cb030217","slug":"video-the-municipality-launched-a-campaign-to-remove-encroachments-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार और आसपास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।
अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों और ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को जल्दी-जल्दी हटाते नजर आए। नगर पालिका सचिव पूजा साहू के नेतृत्व में कर्मचारी और पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। टीम ने दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें। पालिका सचिव का कहना है कि बाजार और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आमजन व वाहन चालकों को परेशानी होती हैं, जिसके चलते नगर पालिका ने यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि सड़क और फुटपाथ आम जनता के लिए होते हैं, इसलिए उन पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका सचिव पूजा साहू का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की है कि वे सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें और नगर पालिका के नियमों का पालन करें। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।