{"_id":"69b082317c410c339b0a4b3e","slug":"drinking-water-line-will-be-laid-in-matanhels-dhani-and-bpl-colony-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-132628-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल की ढाणी व बीपीएल कॉलोनी में बिछेगी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल की ढाणी व बीपीएल कॉलोनी में बिछेगी पेयजल लाइन
विज्ञापन
10jjrp06- मातनहेल गांव की बीपीएल कालोनी जहां पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मातनहेल में ढाणी और बीपीएल कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 87.45 लाख रुपये खर्च होंगे। ढाणी में 50 लाख का टेंडर लग चुका है। अगले सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा। बीपीएल कॉलोनी में 37.45 लाख में निविदा आमंत्रित की गई है। काम पूरा होने की समय सीमा 12 महीने रखी है।
बीपीएल कॉलोनी में कई मकान बने हुए हैं। यहां पर पंचायत की तरफ से सड़क तो बनवा दी गई लेकिन यहां न पानी की सुविधा है और न ही यहां बिजली की। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने निविदा आमंत्रित की गई है।
पेयजल लाइन बिछने के बाद यहां के लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। सरपंच विजय लता व सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पेयजल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद यहां पर बिजली लाइन का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए सरपंच विजय लता निरंतर प्रयास कर रहीं हैं।
उम्मीद है कि अगले वर्ष तक यहां के लोगों को बिजली पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। मातनहेल में एक दशक पहले 2014 में भूमि से वंचित लोगों को मकान बनाने के लिए 100-100 गज के प्लॉट मिले थे।
वर्जन
गांव मातनहेल में ढाणी के लिए 50 लाख का टेंडर लग चुका है और बीपीएल कॉलोनी के लिए 37.45 लाख का टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। अगले सप्ताह में इसका टेंडर भी खुल जाएगा और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
राजेश कौशिक, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
Trending Videos