सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity employees protested at the district level

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कर्मचारियों ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protested at the district level
25jjrp07- एसई कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। ऑल हरियाणा पाॅवर काॅरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आदेशानुसार झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ यूनिट ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन झज्जर अधीक्षक अभियंता के झज्जर और बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन में किए गए नाजायज 32 टेक्निकल कर्मचारियों की बदली के विरोध में किया गया।
Trending Videos

प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव व मंच संचालन विकास ने किया। सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन यूनिट स्तर पर के प्रदर्शन के बाद बुधवार को सर्कल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि मांगे पूरी होने के बाद ही यह प्रदर्शन समाप्त होगा। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान राम दर्शन, एसकेएस जिला प्रधान व झज्जर यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर, ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, रविंद्र दलाल, सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed