सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fans will be fixed at the bus stand and water coolers will also be cleaned.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस अड्डे पर पंखे होंगे ठीक वाटर कूलर की भी होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fans will be fixed at the bus stand and water coolers will also be cleaned.
10jjrp09- झज्जर। शहर झज्जर का सामान्य बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में अब रोडवेज की तरफ से बंद पड़े पंखों को ठीक कराने का काम किया जाएगा। इसके अलावा वाटर कूलर की सफाई व सर्विस भी कराई जाएगी। इसके लिए बस अड्डा के स्टेशन सुपरिटेंडेंट कार्यालय की तरफ से बिल्डिंग क्लर्क को पत्र लिखा है।
Trending Videos

अलग-अलग रूटों के बस काउंटराें पर यात्रियों की सुविधा के साइन बोर्ड लगाए गए है जिसमें से करीब 9 से 10 साइन बोर्ड पिछले काफी दिनों से खराब पड़े हैं। देर शाम व अल सुबह इन साइन बोर्ड पर रूट देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन साइन बोर्ड को भी ठीक कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे से अलग-अलग रूटों पर रोडवेज व निजी बसों का आवागमन होता है। इस दौरान हजारों की संख्या में यात्री प्रतिदिन शहर के सामान्य बस अड्डा से सफर करते है।
बस काउंटराें के साइन बोर्ड भी होंगे ठीक

शहर के सामान्य बस अड्डा में अलग-अलग रूटों के बस काउंटराें पर यात्रियों की सुविधा के साइन बोर्ड लगाए गए है, जिसमें से करीब 9 से 10 साइन बोर्ड पिछले काफी दिनों से खराब पड़े हैं। देर शाम व अल सुबह इन साइन बोर्ड पर रूट देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब रोडवेज की तरफ से इन साइन बोर्ड को भी ठीक कराने का काम किया जाएगा।
वर्जन

गर्मी को देखते हुए सभी पंखों को ठीक कराने के लिए बिल्डिंग क्लर्क को पत्र लिखा गया है। इसके साथ वॉटर कूलर की सफाई व सर्विस का कार्य भी कराया जाएगा। गर्मी के दिनों में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सुभाष शिमली, स्टेशन सुपरिटेंडेंट, सामान्य बस अड्डा झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article