{"_id":"6993870d578d7e8d9f034bbb","slug":"four-accused-arrested-in-the-firing-case-at-rohit-shettys-house-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-121213-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-फोटो 85 : एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग व रंगदारी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर की। 31 जनवरी की रात आरोपियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर वारदात की।
पकड़े गए आरोपियों में यूपी के आगरा के गांव बहाबीजौली निवासी रितिक यादव, सनी व सोनू और नोएडा के सादरपुर स्थित सेक्टर-45 निवासी दीपक शामिल है। पुलिस के अनुसार यह मामला डीसीबी सीआईडी मुंबई में दर्ज मुकदमा नंबर 19/2026 से संबंधित है।
आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है। पूछताछ में एक मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू की थी। संयुक्त ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार आरोपियों को एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंचार्ज निरीक्षक सुनील पवार की टीम को सौंप दिया गया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों व साजिश से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से रंगदारी और गैंगवार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। आरोपी रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू पर फिलहाल एक-एक मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा डीसीबी सीआईडी मुंबई में दर्ज है।
Trending Videos