सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Goodbye to cash! From April 1st, only digital payments will be accepted at national highway tolls.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैश को अलविदा! नेशनल हाइवे के टोल पर अब 1 अप्रैल से सिर्फ डिजिटल भुगतान ही मान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Goodbye to cash! From April 1st, only digital payments will be accepted at national highway tolls.
विज्ञापन

Trending Videos



बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और केवल डिजिटल माध्यमों से ही शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत फास्टैग और यूपीआई भुगतान को अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर टोल में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल एचएसआईआईडीसी की तरफ से ढाई प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह बढ़ोतरी साढ़े सात प्रतिशत थी।



राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार, सभी टोल प्लाजा पर डिजिटल सिस्टम को और मजबूत किया गया है । कैशलेस व्यवस्था लागू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें कम होंगी और यात्रियों का समय बचेगा। इधर, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर भी टोल दरों में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








ये हैं रोहद टोल की मौजूदा दरें



वाहन एक तरफ शुल्क रिटर्न ट्रिप मासिक पास



कार, जीप, वैन, एलएमवी 135 205 4515



एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस 220 330 7295



दो एक्सल ट्रक, बस 460 690 15290



तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन 500 750 16680



चार से छह एक्सल वाहन 720 1080 23975



सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन 875 1315 29190



नोट : टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर में है।



छारा टोल की मौजूदा दरें



वाहन एक तरफ शुल्क रिटर्न ट्रिप मासिक पास



कार/जीप/वैन एलएमवी : 75 110 2435



एलसीवी, मिनी बस : 120 175 3935



बस/ट्रक : 245 370 8245



3 एक्सल तक का वाहन : 270 405 8990



4 से 6 एक्सल : 390 580 12925



7 या अधिक एक्सल : 470 710 15735



-फोटो 86 : बहादुरगढ़ में स्थित रोहद टोल प्लाजा। संवाद



--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed