सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government Senior Secondary School Goria secured first place in essay writing.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्णा राणा ने जीते तीन स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Goria secured first place in essay writing.
फोटो-58: बहादुरगढ़ के बीआरजी के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तिरुवनंतपुरम में हुई 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कृष्णा राणा ने तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 5000 मीटर दौड़, 2000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर रेस वॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

सारिका ने भी तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ (24:03 मिनट), 1500 मीटर दौड़ (6 मिनट) और 800 मीटर दौड़ (3:08 मिनट) में लोहा मनवाया। मुकेश दहिया और अरविंद कुमार ने रिले टीम इवेंट में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलाश ने भी अपने इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया जबकि धर्मवीर सैनी ने पांचवां स्थान हासिल कर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 28 जनवरी से 1 फरवरी तक केरल के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम (यूनिवर्सिटी स्टेडियम) तिरुवनंतपुरम में हुई।
बीआरजी के मुकेश दहिया, कृष्णा राणा, सारिका, अरविंद कुमार, धर्मवीर और इकलाश ने वर्ष 2026 में दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article