सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   We expect to receive a good budget for sports: Gaurav Gautam

खेलों के लिए अच्छा बजट मिलने की उम्मीद : गौरव गौतम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
We expect to receive a good budget for sports: Gaurav Gautam
15-खेल मंत्री गौरव गौतम।
विज्ञापन
रोहतक। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश में एक हजार करोड़ के आसपास खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए हैं। इस बार इससे अच्छा बजट मिलने की उम्मीद है। वह मंगलवार को एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर पहुंचे थे।
Trending Videos

खेल मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के दौलताबाद में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश में उत्तर भारत का मॉडल खेल केंद्र भी तैयार किया जाएगा। रोहतक स्थित राजीव खेल परिसर में ढांचागत सुधार के लिए कुछ बजट पीडब्ल्यूडी को दिया जा चुका है। इसके अलावा भी सुधार का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि भाजपा काल में सीमाएं मजबूत हुई हैं। पहले आतंकी आते थे। हमला करके चले जाते थे। इसके बाद दिल्ली से समझौते के आदेश आते थे। वर्तमान में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। 2036 मिशन ओलंपिक विजय भव योजना शुरू की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से फिलहाल 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। आगे भी खेल से जुड़ा अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश में बनेगा।
उन्होंने कहा कि एमडीयू में हो रही यह चैंपियनशिप समावेशी भारत व मानवीय मूल्यों का उत्सव है। इससे खिलाड़ी आत्मनिर्भर बनकर देश की मुख्यधारा में शामिल होंगे। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई पदक प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है।
खेल मंत्री ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर चार करोड़ व कांस्य पदक जीतने 2.5 करोड़ रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed