सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sports nurseries will remain closed for two months, and players will not receive diet allowances.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो महीने बंद रहेंगी खेल नर्सरी, खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी डाइट राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sports nurseries will remain closed for two months, and players will not receive diet allowances.
विज्ञापन
झज्जर। जिले में दो माह के लिए सभी सरकारी व निजी खेल नर्सरी बंद रहेंगी। इस दौरान खेल मुख्यालय की तरफ से संचालित हो रही खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को डाइस राशि नहीं मिलेगी। जिले की खेल नर्सरी में कुल 25-25 खिलाड़ियों को 1500 और 2000 रुपये की डाइट राशि मिलती है।
Trending Videos

जिले में अलग-अलग खेलों की कुल 59 सरकारी व निजी खेल नर्सरी संचालित हो रही हैं। इसमें 38 खेल विभाग की तरफ से और 21 खेल नर्सरी सरकारी स्कूलों व पंचायतों की तरफ से संचालित की जा रही हैं। इनमें अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को फरवरी और मार्च महीने में डाइट राशि नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खेल मुख्यालय की तरफ से अलग-अलग खेलों की खेल नर्सरी संचालित की जा रही हैं। इसमें क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, वालीबॉल, कुश्ती, वूशू, आर्चरी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, नेटबॉल, ताइक्वांडो समेत अन्य खेल शामिल हैं।


वर्जन
जिले में अलग-अलग खेलों की 59 सरकारी व निजी खेल नर्सरी संचालित हो रही है। इसमें 38 सरकारी व 21 निजी खेल नर्सरी शामिल हैं। दो माह के लिए सभी खेल नर्सरियां बंद रहेगी। इस दौरान खिलाड़ियों को डाइट राशि नहीं मिलेगी।
सतेंद्र, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article