{"_id":"69b0859cb6fca5b13403bf55","slug":"gulab-singh-achieved-first-place-by-running-176-km-in-24-hours-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121760-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चौबीस घंटे में 176 किमी दौड़कर गुलाब सिंह ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चौबीस घंटे में 176 किमी दौड़कर गुलाब सिंह ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
-फोटो 57 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 7 और 8 मार्च को हुई टफमैन 24 घंटे दौड़ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। धावक गुलाब सिंह ने 176 किमी दौड़कर पहला स्थान हासिल किया। सोनिया राणा ने 12 घंटे की श्रेणी में 98.5 किलोमीटर दौड़कर दूसरा स्थान पाया।
टीम बीआरजी के संचालक दीपक छिल्लर ने बताया कि इस अल्ट्रा रनिंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 6 घंटे, 12 घंटे और 24 घंटे की अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ हुई।
धावक अशोक कुमार ने 12 घंटे की श्रेणी में 97 किलोमीटर की दूरी पूरी की और चौथा स्थान प्राप्त किया। 6 घंटे की दौड़ में बीआरजी के धावक शलभ खरे ने 55 किलोमीटर की दूरी तय की और पांचवां स्थान प्राप्त किया।
धावक सिकंदर लांबा ने 100 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के समर्थन में क्रू मेंबर के रूप में जाने-माने अल्ट्रा रनर परवीन सांगवान, कर्नल कृष्ण बधवार, बादल तेवतिया, दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर पूरे समय स्टेडियम में मौजूद रहे।
Trending Videos