{"_id":"69cae0682a1965cc0b08478e","slug":"gulia-cricket-academy-won-the-match-in-the-super-over-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133338-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने सुपर ओवर में जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने सुपर ओवर में जीता मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और आरपीसीसी की टीम के बीच खेले गए मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। आरपीसीसी की टीम ने एक विकेट पर सात रन बनाए थे। बहादुरगढ़ की टीम ने पांच गेंदों में एक विकेट पर आठ रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी मयंक जाखड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऋषिकुल कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और आरपीसीसी की टीम के बीच अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 38.4 ओवरों में 192 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में मयंक जाखड़ ने 71 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मानव व तनुष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में युवराज सिंह ने 68 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जियांश ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी मयंक जाखड़ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।