सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the Under-19 World Cup, Kanishk scored 35 runs and took one wicket.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 विश्वकप में कनिष्क ने 35 रन बनाए व एक विकेट लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
In the Under-19 World Cup, Kanishk scored 35 runs and took one wicket.
01jjrp32- झज्जर। मैच में गेंदबाजी करते हुए कनिष्क चौहान। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
झज्जर। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 विश्वकप के मैच में गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 10 ओवरों में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही एक ओवर मेडन भी किया और एक कैच लिया। कनिष्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 विश्वकप का सुपर सिक्स का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 49.5 ओवर में 252 रना पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया। भारत की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत की टीम का अगला मैच चार फरवरी को अफगानिस्तान की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed