सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Directorate of School Education has sought information about sports facilities from school principals.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्कूल मुखियाओं से मांगी खेल सुविधाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Directorate of School Education has sought information about sports facilities from school principals.
विज्ञापन
झज्जर। अब स्कूल स्तर से ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं का आंकलन किया जा रहा है।शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्पोर्ट्स डेटा पोर्टल में अपने स्कूलों में उपलब्ध खेल संसाधनों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

इसमें स्कूलों में मौजूद खेल मैदान, इनडोर हॉल और उपलब्ध खेलों की जानकारी अपलोड करनी हाेगी। साथ ही स्कूल में शारीरिक शिक्षक की उपलब्धता की भी जानकारी साझा करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने कहा कि खेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति के आंकलन के लिए पोर्टल के माध्यम से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

प्रदेश के 22 स्कूलों में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर
शिक्षा विभाग ने हर जिले में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। इस पहल के तहत प्रत्येक जिले में पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन किया है। प्रदेश में 22 स्कूलों में एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे। वहीं जिले के एक सरकारी स्कूल को फुटबॉल का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed