सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar-Ghaziabad joint PNDT team busts illegal determination racket, two arrested

Haryana: झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 11 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई। वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की।

Jhajjar-Ghaziabad joint PNDT team busts illegal determination racket, two arrested
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप नगर में अश्वनी नामक व्यक्ति पैसों के लालच में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करवाता है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी–पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा त्यागी, विनोद कुमार, रजनेश एवं प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से कांस्टेबल रीतू, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल धीरज भी इस अभियान में शामिल रहे। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई। वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की। थोड़ी देर बाद अश्वनी उनके पास आया और 35 हज़ार रुपये लिए। उसके बाद गर्भवती महिला को लेकर वह एल ब्लॉक, प्रताप विहार स्थित एक निजी मकान में लेकर गया। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 टीम ने उनका पीछा किया। गाजियाबाद टीम से नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने झज्झर टीम को ज्वाइन कर लिया था। थोड़ी देर बाद वहां वसीम ओर बलवान सिंह नामक दो व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आए। मशीन वसीम की थी और बलवान सिंह ने महिला की पोर्टेबल मशीन से अवैध लिंग जांच की। अश्वनी ने महिला के पति को फोन पर बताया कि गर्भ में लड़का है। para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 इसके बाद बलवान ओर वसीम घर से निकल कर अपनी कार की ओर जाने लगे। इसी बीच सयुंक पीएनडीटी टीम झज्जर व गाजियाबाद के सदस्यों ने दोनों को पकड़ लिया। वसीम से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व बलवान सिंह से 16000 रुपये की बरामदगी की। एजेंट अश्वनी कुमार टीम को चकमा देकर 19000 रुपये के साथ फरार हो गया।   para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 इसके बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की और दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। इसमें स्समने आया कि बलवान सिंह पर पहले से ही पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं अन्य धाराओं की अवहेलना करने पर चार पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर है। सभी मामले अलग-अलग जगह न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिसमें से एक मुकदमा बादली थाना झज्जर हरियाणा में दर्ज है, जिसकी सुनवाई बहादुरगढ़ कोर्ट में चल रही है। para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना विजय नगर गाजियाबाद पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों वसीम एवं बलवान सिंह को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। para_count-6
para_count-7 para_count-7 para_count-7
para_count-7 para_count-7 para_count-7 जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

para_count-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed