पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kabaddi player dies in road accident in Bahadurgarh; watch the video of the head-on collision between a truck

Haryana: सड़क हादसे में कबड्डी प्लेयर की मौत, ट्रक और कार की हुई आमने-सामने टक्कर, VIDEO आया सामने

Tue, 30 Jun 2026 10:02 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 30 Jun 2026 10:02 PM IST
सार

मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वे पानीपत जिले के गांव भंडेरी के रहने वाले थे। परिवार का इकलौता पुत्र था और रोहतक स्थित एक एकेडमी में प्रशिक्षण लेता था।

विज्ञापन
Kabaddi player dies in road accident in Bahadurgarh; watch the video of the head-on collision between a truck
ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के गांव दुल्हेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एक कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को  पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन




माता-पिता का इकलौता बेटा था हिमांशु

मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वे पानीपत जिले के गांव भंडेरी के रहने वाले थे। परिवार का इकलौता पुत्र था और रोहतक स्थित एक एकेडमी में प्रशिक्षण लेता था। जानकारी के अनुसार, बीती रात को वह किसी समारोह से लौट रहा था। गाड़ी में उसके साथ उसके 4 अन्य साथी भी सवार थे। गांव दुल्हेड़ा के निकट पहुंचे तो यहां एक ट्रक के साथ कार की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। कार में सवार युवकों को काफी चोट आई। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवकों को झज्जर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 4 युवक रेफर कर दिए गए लेकिन हिमांशु की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कराई। इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed