{"_id":"6a44d6106d34e76d3e0bcc3d","slug":"video-sanitation-workers-in-bahadurgarh-stage-a-broom-protest-over-unfulfilled-demands-warn-of-renewed-agitation-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, दोबारा आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, दोबारा आंदोलन की चेतावनी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को बहादुरगढ़ में दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
तुलाराम पार्क से शुरू हुआ प्रदर्शन झज्जर रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय के गेट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 से 14 मई तक चली हड़ताल के बाद सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
सरकार ने 30 जून तक मांगों से संबंधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक भी पत्र जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें लागू नहीं की गईं तो पूरे हरियाणा में दोबारा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।