{"_id":"697fc0273ccabebc6709c428","slug":"models-created-on-topics-such-as-flood-management-and-automated-street-lights-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-131234-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाढ़ प्रबंधन व स्वचालित स्ट्रीट लाइट जैसे विषयों पर बनाए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाढ़ प्रबंधन व स्वचालित स्ट्रीट लाइट जैसे विषयों पर बनाए मॉडल
विज्ञापन
01jjrp05- झज्जर। विद्यार्थियों ने बनया एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी माॅडल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नेहरू कॉलेज में आयोजित अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में भूकंप से उत्पन्न बाढ़ का प्रबंधन, एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी, स्वचालित स्ट्रीट लाइट और रसायन विज्ञान के फार्मूले तैयार करने जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट बनाए गए।
विद्यार्थियों के तैयार किए गए कई मॉडल ऐसे रहे जिन्हें यदि धरातल पर लागू किया जाए तो सरकार, प्रशासन और आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ के विद्यार्थी दक्ष और निकिता ने भूकंप से उत्पन्न बाढ़ के प्रबंधन पर मॉडल तैयार किया।
इस मॉडल के तहत ड्रेनों में सेंसर लगाए जाएंगे जिन्हें चार चरणों में बांटा गया है। तीसरे और चौथे चरण में पानी का स्तर बढ़ने पर उसे दूसरी ड्रेन में छोड़ा जाएगा, जिससे ओवरफ्लो की स्थिति से बचा जा सके।
राजकीय कॉलेज छारा के हिमांशु और देवव्रत ने सड़कों पर स्वचालित स्ट्रीट लाइट जलने का सोलर आधारित मॉडल तैयार किया जिसमें दिन में लाइटें बंद और रात में स्वतः जलेंगी। वहीं यमन और मोनित ने रसायन विज्ञान के फार्मूले याद रखने के लिए शॉर्ट फॉर्म और फुल फॉर्म को जोड़ने वाला मॉडल बनाया।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के यशवीर और भूपेश ने एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें हवा से बिजली उत्पादन और कूड़ेदान भरने की सूचना देने के लिए इन्फ्रारेड सेंसर का प्रयोग किया गया।
Trending Videos