सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Monkeys attacked two people at the hospital, biting their lips and ears.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में दो लोगों पर झपटे बंदर, होंठ और कान को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked two people at the hospital, biting their lips and ears.
01jjrp30- शहर निवासी विकास जिसे बंदर ने कान पर काट लिया। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल के आपातकालीन गेट के पास बैठे दो लोगों को बंदरों ने काट लिया। गाड़ी के अंदर घुसकर बंदरों ने कान और होंठ को नोच डाला जिससे दोनों घायल हो गए। रविवार को आपातकालीन में कुत्ते व बंदर काटने के 18 मामले आए।
Trending Videos

शहर निवासी विकास रविवार को दोस्त से मिलने अस्पताल आए थे। वह अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी बंदरों ने हमला कर दिया। उनके कान पर काट लिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। वहीं दूसरे व्यक्ति को होंठ पर काट लिया, अब होंठ की सर्जरी होगी। दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पूरा दिन सिविल अस्पताल के आपातकालीन में कुल 18 मामले बंदर व कुत्ते के काटने के आए हैं जिसमें से अधिकतर बंदर काटने के मामले हैं।डॉक्टरों व स्टाफ में भी बंदरों को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। सिविल अस्पताल में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सिविल अस्पताल में आए मनीष, मुकेश ने बताया कि सिविल अस्पताल में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। नगर परिषद को चाहिए कि सिविल अस्पताल में अभी बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाए।

नप ने लगाया है टेंडर
नगर परिषद ने बंदर व कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाए थे। कुछ बंदरों को शहर से पकड़ा भी गया था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। ऐसे में बंदर लगातार शहर में लोगों को काट रहे हैं।

एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी गाड़ी में गए रोहतक
शहर निवासी विकास को बंदर के काटने पर उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किया लेकिन 10 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन में रोहतक लेकर गए।

वर्जन
सिविल अस्पताल में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां आने वाले लोगों को बंदर काट रहे हैं। बाहर खड़ा होने में भी डर लगता है कि कहीं बंदर काट न लें। रविवार को बंदर व कुत्ते काटने के लगभग 18 मामले आए।
डॉ. मनीष, मेडिकल अधिकारी, सिविल अस्पताल

01jjrp30- शहर निवासी विकास जिसे बंदर ने कान पर काट लिया। स्रोत-परिजन

01jjrp30- शहर निवासी विकास जिसे बंदर ने कान पर काट लिया। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article