फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Municipal employees' strike continues; effigy of minister burnt.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 18 Aug 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees' strike continues; effigy of minister burnt.
फोटो-56: सिविल अस्पताल के बाद सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक नगर परिषद कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान किसी अधिकारी या कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे कामकाज ठप रहा। वहीं शहर की सड़कों और गलियों में करीब 350 टन कूड़ा जमा हो गया है।
तालाबंदी के कारण अपने काम से आए लोगों को दो घंटे तक परेशानी हुई। कर्मचारियों ने बाद में जुलूस निकाला और लाल चौक पहुंचे। वहां उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला जलाया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हड़ताल के दौरान कूड़ा उठाने वाली ठेकेदार की आठ गाड़ियों की हवा निकाल दी गई। उनमें भरा कूड़ा सड़क पर फैला दिया गया।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से कूड़ा उठान बंद है। शहर की सड़कों और गलियों में करीब 350 टन कूड़ा जमा हो गया है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। वे ठेका प्रथा को बंद करने की मांग कर रहे हैं। 13 मई के समझौते को लागू करने की भी उनकी मांग है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना भी इसमें शामिल है। इसके अतिरिक्त, एचकेआरएन को भंग करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की। मंच संचालन सचिव अमित द्वारा किया गया। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा और वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम उपस्थित थे। महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा और ऑडिटर सुनील भी शामिल थे। प्रचार सचिव सरोज और जिला ऑडिटर संदीप टॉक सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने की घोषणा की।

फोटो-56: सिविल अस्पताल के बाद सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-56: सिविल अस्पताल के बाद सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-56: सिविल अस्पताल के बाद सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-56: सिविल अस्पताल के बाद सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed