फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mystery deepens over the deaths of a father and his two sons in a BPL flat.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीपीएल फ्लैट में पिता और दो बेटों की मौत पर गहराया रहस्य

Wed, 15 Jul 2026 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mystery deepens over the deaths of a father and his two sons in a BPL flat.
-फोटो 84 : नागरिक अस्पताल में मृतकों के शव लेने पहुंचे परिजन व मौजूद नप के पूर्व चेयरमैन रवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट में मंगलवार को पिता सुनील कुमार और दो बेटों रोहित और मोहित के शव मिले। परिजनों को तीनों की मौत आत्महत्या नहीं लग रही है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद भी परिवार के सवाल कम नहीं हुए हैं।
मोहित के पेट और छाती पर नाखून के निशान मिले हैं। तीनों के शरीर का एक तरफ से नीला पड़ जाना भी परिजनों की शंकाओं को बढ़ा रहा है। सुनील के बड़े भाई राजेश का कहना है कि इन परिस्थितियों में आत्महत्या की बात मानना आसान नहीं है। सुनील बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ता था।
विज्ञापन

मोहित तीसरी और रोहित पहली कक्षा में पढ़ते थे। सुनील उनके भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहता था। परिवार को भरोसा नहीं हो रहा कि वह खुद अपने बच्चों की जान ले सकता है। परिजनों ने सुनील की पत्नी मधु और उसके एक दोस्त पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
परिजनों को संदेह
राजेश ने सुनील की पत्नी मधु और दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। राजेश के अनुसार, सुनील एक सप्ताह से पैतृक घर में बच्चों के साथ रह रहे थे। 13 जुलाई की रात वह दोनों बेटों को लेकर ओमैक्स स्थित फ्लैट गया था। उसने कहा था कि उसकी पत्नी आने वाली है, इसलिए वह बच्चों को लेकर फ्लैट जा रहा है। अगले दिन तीनों के शव बेड पर मिले।
0
अस्पताल में शव लेने के लिए काफी लोग पहुंचे
बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव लेने के लिए काफी लोग पहुंचे। इनमें नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री और पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्मा भी शामिल थे। लाइनपार क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। घटना से हर कोई स्तब्ध है। लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही कि सुनील अपने बच्चों की जान कैसे ले सकता है।
0



एक ही चिता पर दी गई मुखाग्नि

पिता-पुत्रों को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। दो अर्थियों पर पिता-पुत्रों का पार्थिव शरीर श्मशान ले जाया गया। एक पर दोनों बेटे और दूसरी पर सुनील रहे। श्मशान घाट में पहुंचने पर चिता को मुखाग्नि मृतक सुनील के छोटे भाई प्रवीण ने दी।

वर्जन



बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर-6, बहादुरगढ़।



-------------------

-फोटो 84 : नागरिक अस्पताल में मृतकों के शव लेने पहुंचे परिजन व मौजूद नप के पूर्व चेयरमैन रवि

-फोटो 84 : नागरिक अस्पताल में मृतकों के शव लेने पहुंचे परिजन व मौजूद नप के पूर्व चेयरमैन रवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed