फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two friends killed after being hit by a train near Asoda flyover.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा फ्लाईओवर के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

Wed, 15 Jul 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed after being hit by a train near Asoda flyover.
-फोटो 93 : नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई में जुटे पुलिस कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा फ्लाईओवर के नजदीक मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। इसकी सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान आसौदा निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार और रोहणा (सोनीपत) निवासी 29 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि विकास मंगलवार को दोस्त सुनील से मिलने आसौदा आया था। शाम को दोनों घर से टहलने और बातचीत करते हुए निकले थे।
विज्ञापन

बताया कि इसी दौरान वे आसौदा फ्लाईओवर के पास दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नजदीक पहुंच गए। तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन ली। सुनील कुमार गैस प्लांट में नौकरी करते थे और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों का परिवार छोड़ गया है। वहीं विकास भी शादीशुदा थे और एक बेटे के पिता थे। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर लोग आवाजाही करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है। वहीं जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed