सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Rathi condolence meeting in Bahadurgarh Abhay Chautala arrives family demands immediate arrest of culprit

बहादुरगढ़ में नफे राठी की श्रद्धांजलि सभा: अभय चौटाला पहुंचे, परिवार ने की दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ के बराही रोड पर नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी यूके में बसे कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Nafe Rathi condolence meeting in Bahadurgarh Abhay Chautala arrives family demands immediate arrest of culprit
इनेलो के प्रमुख नेता अभय सिंह चौटाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की याद में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में इनेलो के प्रमुख नेता अभय सिंह चौटाला विशेष रूप से पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नफे सिंह राठी के परिवार और समर्थकों ने हत्याकांड के दोषियों व षड्यंत्रकारियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की जोरदार मांग उठाई।  

Trending Videos


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड के दोषियों और षड्यंत्रकारियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो इनेलो इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाएगी। पार्टी आंदोलन भी शुरू करेगी और कार्यकर्ता न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने नफे सिंह राठी को एक समर्पित नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया और परिवार को सांत्वना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि 25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ के बराही रोड पर नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी यूके में बसे कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें दो हमलावर शामिल हैं। हालांकि, दो हमलावर अभी भी फरार हैं।  

यूके में बसे चार बदमाशों को कोर्ट द्वारा भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। इनमें कपिल सांगवान उर्फ नंदू, शूटर अतुल गुलिया, नकुल सांगवान और खुशप्रीत लाठर शामिल हैं। परिवार और इनेलो कार्यकर्ता इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना इनके पकड़े जाने के न्याय अधूरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed