{"_id":"699eb008ff5bb2817a076962","slug":"video-a-rally-was-taken-out-at-the-nss-camp-in-bahadurgarhs-chhara-to-give-the-message-of-a-plastic-free-village-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के छारा में एनएसएस शिविर में रैली निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के छारा में एनएसएस शिविर में रैली निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का
चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन रैली निकालकर विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त छारा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रचार्या डॉ सविता पुनिया के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत प्रोग्राम ऑफिसर डॉ ललिता द्वारा मेडिटेशन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को मानसिक शांति व सकारात्मक सोच के महत्व बताए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को उजागर किया। विद्यार्थियों ने कपड़े के थैले अपनाने, प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण और रीसाइक्लिंग का संदेश दिया। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। शिविर का यह दिन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।