फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Observance of the supreme virtue of non-attachment (Uttam Akinchan Dharma); devotional music evening on the 26th and chariot procession on the 27th.

Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तम आकिंचन धर्म की उपासना, 26 को भजन संध्या और 27 को रथ यात्रा

Thu, 24 Sep 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Observance of the supreme virtue of non-attachment (Uttam Akinchan Dharma); devotional music evening on the 26th and chariot procession on the 27th.
-फोटो 84 : श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्रोत समाज
बहादुरगढ़। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन वीरवार को जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम आकिंचन धर्म की उपासना की। गांधी चौक स्थित श्री पद्म प्रभ जैन मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी व संत कॉलोनी के जैन मंदिरों तथा अनाज मंडी स्थित पांडूशिला पक्षी दाना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

सकल जैन समाज के महासचिव अरविंद जैन और पांडूशिला समिति के प्रधान सुनील जैन ने कहा कि आकिंचन का अर्थ परिग्रह का त्याग करना है। परिग्रह जितना अधिक होगा, तनाव भी उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने सम्मान के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसके व्यवहार से किसी दूसरे के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे। दूसरों के दर्द को समझने वाला व्यक्ति ही उनकी सच्ची मदद कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संस्कारों की परीक्षा होती है और परिग्रह मनुष्य की शांति छीन लेता है। मोक्ष मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य है। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम दो घंटे प्रार्थना, भक्ति और ध्यान के लिए निकालने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की ओर से 26 सितंबर को शाम छह बजे श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। दिल्ली की भजन गायिका अंकिता जैन प्रस्तुति देंगी। 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व पर बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed