{"_id":"6a0604255bad0067ab06573d","slug":"one-of-the-accused-injured-in-the-encounter-has-14-cases-registered-against-him-while-the-other-has-two-cases-registered-against-him-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123684-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुठभेड़ में घायल एक आरोपी पर 14, दूसरे पर दो मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुठभेड़ में घायल एक आरोपी पर 14, दूसरे पर दो मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 83 : पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते डीसीपी मयंक मिश्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के साथ बुधवार शाम मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक के पैर में गोली लगी थी जबकि दूसरा बाइक से गिरकर चोटिल हो गया था। दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी पर 14 तो दूसरे पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोहित पर पांच हजार को इनाम घोषित था। आरोपियों की पहचान पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई थी।
वहीं बालिका की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई हैं। वही अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले में डीसीपी मयंक मिश्रा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता की। गौरतलब है कि मंगलवार को थाना सेक्टर-6 के अधीन एक घर में घुसकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद से दोनों भाग गए थे।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पटेल नगर के रास्ते केएलजे की ओर जाने वाले रास्ते पर हैं और हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस की एवीटी और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और एक गोली आरोपी मोहित उर्फ मैंडी निवासी लाइनपार को पैर में लगी जबकि दूसरा आरोपी दीपक निवासी बाइक फिसलने से चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
वर्जन
आरोपी मोहित पर चोरी, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, स्नेचिंग सहित अन्य वारदात के 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दीपक के खिलाफ दो आपराधिक केस दर्ज हैं। फिलहाल वे पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
Trending Videos