सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Petition filed in Permanent Lok Adalat for capture and compensation of mischievous monkey

Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्पाती बंदर को पकड़ने व मुआवजे के लिए स्थाई लोक अदालत में लगाई याचिका

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in Permanent Lok Adalat for capture and compensation of mischievous monkey
विज्ञापन
झज्जर। शहर में उत्पाती बंदर के काटने से घायल हुए एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार ने स्थाई लोक अदालत में मुआवजे व नगर परिषद को निर्देश देने के लिए याचिका लगाई है। क्योंकि शहर में उत्पात मचाने वाला बंदर अब तक पकड़ा नहीं गया है। वह अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।
Trending Videos

26 जनवरी को इस बंदर ने एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार को भी घायल किया था। इसके बाद उन्होंने इसको पकड़ने के लिए प्रशासन को मेल भेजी लेकिन अब तक यह बंदर नहीं पकड़ा गया और न ही प्रशासन की तरफ से कोई जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट जगबीर सिंह चाहार ने बताया कि उत्पाती बंदर को अब तक पकड़ा नहीं गया है। इसको लेकर उन्होंने व राजेंद्र ने स्थाई लोक अदालत में मुआवजे को लेकर व नगर परिषद को निर्देश देने के लिए याचिका लगााई है। बंदर को लेकर लोगों में डर का माहौल है।


कई लोगों को काट चुका, अब हाथ में रखते हैं डंडा
उत्पादी बंदर कई लोगों को काट चुका है। ऐसे में राम नगर, आर्य नगर में अब लोगों ने घरों में डंडे रखे हुए हैं ताकि उत्पाती बंदर के हमले से रोका जा सके। जब भी कोई घर से बाहर जाता है तो डंडे लेकर ही निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed