सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pits filled from Berry Gate to Mata Gate

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी गेट से माता गेट तक भरे गए गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pits filled from Berry Gate to Mata Gate
26jjrp12- अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झज्जर। बेरी गेट से माता गेट के बीच में टूटी सड़क की आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सुध ले ली है। यहां पर अलग-अलग जगहों पर बने गड्ढों को दोबारा भरकर सड़क ठीक की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 17 दिन बाद जाकर इसकी सुध ली है। अमर उजाला ने अपने नौ मार्च के संस्करण में म्हारी सड़क एप पर शिकायत के 18 दिन बाद भी नहीं ली सड़कों की सुध समाचार प्रकाशित किया था। इस पर अब लोक निर्माण विभाग ने सुध ली है और सड़कों में बने गड्ढों को ठीक करवाने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने माता गेट के बिल्कुल सामने बने गड्ढे के अलावा हसिजा अस्पताल के नजदीक बने गड्ढे को ठीक करवा दिया है। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों के जंक्शन को रोड़ी मिट्टी से भरवाया गया है ताकि कोई हादसा न हो सके। गड्ढे भरने से अब लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed