{"_id":"697fc17e0b17837360044663","slug":"reaction-to-the-budget-the-ruling-party-praised-the-budget-while-the-opposition-called-it-a-sham-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120783-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पर प्रतिक्रिया : पक्ष ने बजट को सराहा, विपक्ष ने बताया दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पर प्रतिक्रिया : पक्ष ने बजट को सराहा, विपक्ष ने बताया दिखावा
विज्ञापन
-फोटो 92 : नरेश कौशिक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
अमृत काल में प्रस्तुत किया गया यह बजट आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। सुशासन, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का नया अध्याय लिखने में यह बजट अहम योगदान देगा।
वार्षिक बजट से लोगों को लुभावने की कोशिश की गई है लेकिन किसानों व मजदूरों के लिए इसमें दूरगामी भलाई के लिए कुछ नहीं है। जो सरकार कर्मचारियों की भर्ती ही नहीं करती वो आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर वेतनभोगियों से वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है जिसमें सफल नहीं होगी। रोजगार को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं हुई।
-राजेन्द्र जून, कांग्रेस विधायक, बहादुरगढ़
वर्ष 2025-26 का बजट राष्ट्र विकास एवं आत्मनिर्भर भारत का बजट है। विश्व पटल पर भारत के कद को ऊंचा करने वाला दूरदर्शी बजट है। इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन आम आदमी के लिए बेहद लाभदायक है। यह बजट जनता जनार्दन का बजट है और विकसित भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।
-सतीश नंबरदार, भाजपा नेता, बहादुरगढ़।
केंद्रीय बजट को हरियाणा युवा कांग्रेस ने पूरी तरह निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है। यह बजट देश के करोड़ों आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। बजट में न तो हरियाणा के विकास के लिए कोई विशेष प्रावधान किया गया है और न ही राज्य की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है।
-प्रदीप यादव, प्रदेश मीडिया चेयरमैन, हरियाणा युवा कांग्रेस
केंद्र की मोदी सरकार ने बजट 2026-27 के माध्यम से भारत को विकसित देश बनाने की तरफ एक मजबूत कदम और बढ़ा दिया है। इस बजट में सरकार ने रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई, युवाओं, पर्यटन और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया है। किसान, व्यापारी व अन्य वर्गों को भी पूरा ध्यान रखा है।
-चिराग परुथी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा भाजपा, हरियाणा
Trending Videos