{"_id":"69d8136600a0d546830a24fd","slug":"sahil-had-assaulted-the-accused-yogesh-and-made-the-video-viral-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133739-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साहिल ने आरोपी योगेश से की थी मारपीट, वीडियो किया था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साहिल ने आरोपी योगेश से की थी मारपीट, वीडियो किया था वायरल
विज्ञापन
09jjrp10- रोहित गोदारा गैंग की तरफ से जारी की गई पोस्ट। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
झज्जर। डीघल गांव के फाइनेंसर साहिल की हत्या के पीछे पैसों के लेन देन और पारिवारिक रंजिश का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, परिवार के सदस्यों का कहना है कि शादी के बाद से साहिल ने फाइनेंस का काम छोड़ दिया था।
कुछ दिन पहले साहिल ने आरोपी योगेश के साथ मारपीट का वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। हालांकि, बाद में उसने वीडियो डिलीट कर दिया था। वीडियो में किसी बात को लेकर दो युवक योगेश के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे और साहिल वीडियो बना रहा था।
मारपीट क्यों की गई, वीडियो क्यों वायरल किया गया? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ साहिल को नवंबर 2025 में रोहतक में एक गाड़ी से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में वह कई दिनों तक जेल में भी था। वह जमानत पर चल रहा था। इस मामले में भी साहिल के पिता नर सिंह ने रोहतक पुलिस पर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं।
साहिल के रिटोलिया गैंग से संबंध पर परिवार का इन्कार
साहिल की हत्या के बाद रोहित गोदारा गैंग की पोस्ट को लेकर मामला गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल रोहतक के सनी रिटोलिया गैंग का सदस्य रहा है। हालांकि, परिवार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साहिल की हत्या में जिस योगेश और संदीप उर्फ लीला का नाम सामने आया है, वह भी भाऊ गैंग से जुडे़ बताए जा रहे हैं। आरोपी योगेश के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत दुजाना थाने में एफआईआर दर्ज है। वहीं, दूसरा आरोपी संदीप उर्फ लीला भी साहिल के साथ फाइनेंस का काम कर चुका है और बाद में लेन देन के विवाद के चलते वह साहिल से अलग हो गया था।
पिता ने फाइनेंसरों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
साहिल के पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू पहलवान ने सरकार से गांव में चल रहे फाइनेंसरों के अनैतिक काम को बंद कराने की मांग की है। कहा है कि वे सीएम व पीएम से इसे बंद कराने की गुहार लगाएंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का करीबी रहा है परिवारनर सिंह का परिवार भाजपा से जुड़ा है। बताया जाता है कि नर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के करीबी रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी उनका उठना बैठना है। इसके अलावा वह टिकट की मांग कर चुके हैं लेकिन टिकट न मिलने के कारण दूसरी पार्टी से चुनाव में खडे़ हुए थे। बाद में दूसरे प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था। यही नहीं साहिल ने भी बहादुरगढ़ में पिछले साल भाजपा की सदस्यता ली थी।
दाह संस्कार के बाद बैठक में गिरफ्तारी की मांग उठी
साहिल के दाह संस्कार के बाद घर पर कुछ देर के लिए बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें साहिल की हत्या में परिवार के सदस्य का नाम सामने रखा गया। साथ ही उसके एक साथी का नाम भी लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गई।
Trending Videos