सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sir...we have our annual feast, please get us a cylinder.

Jhajjar-Bahadurgarh News: साहब...हमारा वार्षिक भंडारा है, सिलिंडर दिलवा दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sir...we have our annual feast, please get us a cylinder.
फोटो-51: बहादुरगढ़ के एसडीएम कार्यालय में सिलिंडर की मांग को लेकर पहुंचे भंडारा आयोजक। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos

बहादुरगढ़। नवरात्र के समापन पर भंडारों में प्रसाद बनाने के लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। कई संस्थाएं मदद के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि साहब हमारा वार्षिक भंडारा है, सिलिंडर दिलवा दो। एसडीएम को मुख्यातिथि के रूप में भाग लेने के निमंत्रण के साथ एक पत्र सिलिंडर दिलवाने का दिया जा रहा है।
एसडीएम की ओर से फिलहाल आश्वासन दिया जा रहा है कि लेकिन अब तक किसी भी संस्था को सिलिंडर नहीं मिले हैं। भंडारा आयोजकों का कहना है कि अगर सिलिंडर नहीं मिले तो आनन-फानन में लकड़ी जलाकर काम चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाजी सेवा मंडल की ओर से 28 मार्च को राधा कृष्ण गार्डन में बालाजी महाराज के 23वें गुणगाण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंडल से जुड़े दिनेश मित्तल, कुलभूषण गुप्ता आदि ने बताया कि भंडारे में कम से कम 15 कॉमर्शियल सिलिंडरों की आवश्यकता है।
उन्होंने एसडीएम को इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि बनाया है और निमंत्रण पत्र के साथ-साथ सिलिंडरों की व्यवस्था कराने की भी मांग की है। गणपति धाम मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक गुप्ता और पदाधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी पर भंडारा लगाया जाएगा।
भंडारे में करीब 10-12 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके लिए 12 सिलिंडर चाहिए। कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्र लिखकर सिलिंडरों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
खाद्य आपूर्ति अधिकारी सपना देवी ने बताया कि गैस सिलिंडर वितरण नियमों के तहत ही किया जाता है। किसी भी संस्था के आग्रह पर उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed