{"_id":"6a788165af14a1878107ca1e","slug":"sonika-and-varshita-won-medals-at-the-all-india-independence-cup-karate-championship-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126120-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे में सोनिका और वर्षिता ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे में सोनिका और वर्षिता ने जीते पदक
Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो 66: कराटे प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी।। स्रोत अकादमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें कराटे टेंपल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कराटे टेंपल के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोनिका और वर्षिता ने कांस्य पदक हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
सोनिका ने वरिष्ठ लड़कियों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने एशियाई चैंपियन अलीशा चौधरी को 4-2 के अंकों से हराया। अलीशा हाल ही में वरिष्ठ एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सोनिका पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्कूली खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, वर्षिता ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कराटे टेम्पल से जुड़े लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद