{"_id":"6a787647f172146dda09616b","slug":"video-worker-dies-after-being-hit-by-a-car-on-bahadurgarhs-rohad-bypass-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: रोहद बाईपास पर कार की टक्कर से श्रमिक की मौत, परजिनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: रोहद बाईपास पर कार की टक्कर से श्रमिक की मौत, परजिनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
बहादुरगढ़ के गांव रोहद बाईपास के पास सड़क पार कर रहे करीब 55 वर्षीय श्रमिक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के लछमिनिया वार्ड नंबर-1 निवासी योगी पासवान के रूप में हुई है। वह गांव रोहद में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आसौदा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 6 अगस्त को अपने पिता से मिलने रोहद आया था और उनके साथ रह रहा था। 8 अगस्त को वह अपने पिता योगी पासवान के साथ सांपला की ओर से गांव रोहद आ रहा था। रोहद बाईपास पर उसके पिता पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रोहतक की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। चंदन के अनुसार कार का नंबर डीएल- 4सीबीडी- 1525 था।
हादसे में योगी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदन उन्हें उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। चंदन ने कार चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक चार बेटों का पिता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।