Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Ganga's water level rose by 25 cm following the release of 179,536 cusecs of water from the Bijnor Barrage.
{"_id":"6a781fda8ed3b3ed17064475","slug":"video-gangas-water-level-rose-by-25-cm-following-the-release-of-179536-cusecs-of-water-from-the-bijnor-barrage-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से 179536 क्यूसेक पानी छोड़ने पर 25 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से 179536 क्यूसेक पानी छोड़ने पर 25 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर
गजरौला। बिजनौर बैराज से 179536 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर 25 सेमी बढ़कर 290 मीटर हो गया। जो खतरे के निशान 202 मीटर से 1.10 मीटर दूर रह गया है। बाढ़ का पानी किनारे पर काफी ऊपर आ गया है। झोंपड़ियों में पानी भर गया। फसलें पानी से लबालब हैं। शाम को 4 बजे 163716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जल स्तर कम होने की संभावना नहीं है।
शनिवार को बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण तिगरी में श्मशान स्थल डूब गया। पक्के श्मशान घाट के निकट भी बाढ़ का पानी भर गया है। शीशों वाली चकनवाला मार्ग की सड़क पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसी तरह दारानगर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। एक फीट पानी और बढ़ने पर पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि शनिवार सुबह 179536 क्यूसेक और शाम को 4 बजे 163716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण गंगा उफान पर है। पूरे इलाके में बाढ़ आ गई है। हालांकि खतरे के निशान से गंगा का जल स्तर दूर है। मगर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए अभी जल स्तर कम होने की संभावना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।