{"_id":"6a7821ab5f97ca16cb060d81","slug":"video-solan-shamti-water-pipeline-burst-water-wastage-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Water Crisis: कहीं 5-6 दिन बाद मिल रहा पानी, शामती में दो दिन से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Water Crisis: कहीं 5-6 दिन बाद मिल रहा पानी, शामती में दो दिन से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:13 PM IST
सोलन शहर में एक तरफ लोग पानी की सप्लाई के लिए कई दिनों तक इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शामती में हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। शामती स्थित काली माता मंदिर के पास मुख्य पानी की पाइपलाइन पिछले दो दिनों से फटी हुई है। इससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क पर भी पानी जमा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई छोटी पाइपलाइन नहीं, बल्कि मुख्य पाइपलाइन है। इससे शहर के कई घरों में पानी की सप्लाई पहुंचती है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन करीब दो दिन पहले फट गई थी। इसके बाद से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह चुका है। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।
सड़क पर लगातार पानी बहने से यहां की सड़क भी खराब हो रही है। पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोलन शहर के कुछ वार्डों में लोगों को पांच से छह दिन के अंतराल के बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में मुख्य पाइपलाइन से लगातार पानी बहने की स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के कई हिस्सों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए इंतजार कर रहे हैं, तब हजारों लीटर पानी का इस तरह सड़क पर बहना गंभीर लापरवाही है। लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन को जल्द ठीक करवाने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।