{"_id":"6a781fe203bc05dca00d66c0","slug":"video-routes-immersed-in-devotion-to-lord-shiva-due-to-the-massive-influx-of-kanwariyas-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते शिवमय हुए मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर सभी मार्ग शिवमय हो गए हैं। हर-हर बम बम करते गंतव्य को रवाना हो रहे कांवड़ियों से आसमान गुंजायमान हाे गया। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग मार्ग में जगह-जगह उनकी सेवा कर रहे हैं।
सावन माह का द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को है। शिवरात्रि अगले दिन 11 अगस्त को मनाई जाएगी। सावन माह में कांवड़िये प्रत्येक सोमवार को अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करतेे हैं। शिवरात्रि पर भी जलाभिषेक करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता हैै। द्वितीय सोमवार निकट आने पर बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ में गंगा जल लेेकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। जिससे वह समय पर जलाभिषेक कर सकें। शनिवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे, नगर सेे हसनपुर मार्ग, स्टेट हाईवे, कुमराला-बसैली-शहवाजपुर डोर मार्ग सभी पर कांवड़ियों की लाइन लगी रही। मार्ग हर-हर बम बम से गूंज उठे हैं। कांवड़ियों के गुजरने से मार्ग शिवमय हो गए। हाईवे पर बड़ेे और भारी भरकम डीजेे पर डांस करते हुए कांवड़ियों के जत्थे रवाना हुए।
कुछ देर ठहरने पर फिर मंजिल शुरू
गजरौला। हरिद्वार, ब्रजघाट, गोमुख से कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए धार्मिक प्रवृत्ति के लोेगों ने जगह-जगह शिविर लगाए हैं। उनमें भंडारे चल रहे हैं। गंतव्य को रवाना हो रहे कांवड़ियेे कुछ खाने-पीने या थोड़ा आराम करने के लिए ही शिविर में रुकतेे हैं। इसके बाद हर-हर बम बम के
जयघोष संग मंजिल पर चलना शुरू कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।