{"_id":"6a781ffc064da5652f0c52cb","slug":"video-rajkumar-khemchand-and-umesh-have-been-setting-up-camps-for-kanwariyas-for-20-years-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के लिए 20 साल से शिविर लगा रहे राजकुमार, खेमचंद, उमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के लिए 20 साल से शिविर लगा रहे राजकुमार, खेमचंद, उमेश
गजरौला। कांवड़ियों की सेवा करने के लिए नगर के राजकुमार, खेमचंद और उमेश पिछले 20 साल से शिविर लगा रहे हैं। स्टेट हाईवे किनारे लगाए शिविर में वह कांवड़ियों को रोक कर उनको नाश्ता, भोजन आदि करातेे हैं।वे सावन और फाल्गुन में हर साल शिविर लगाना नहीं भूलते।
स्टेट हाईवे किनारे उनका शिविर लगा हैै। जिसे चार जुलाई को शुरू किया गया था। हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौैट रहे कांवड़ियों को रोक कर कोई नाश्ता करा रहा था तोे किसी पर प्यास बुझानेे के लिए पानी की बोतल थी। जानकारी करनेे पर बताया कि वे पिछले 20 साल से हर वर्ष यहां पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाते आ रहे हैं। आपस में चंदा एकत्र करके इंतजाम किया जाता हैै। बताया यह उनका 26 वां शिविर हैै। उनसे पहले उनके परिजन कराते थे। इसके बाद उन पर जिम्मेदारी आ गई। कहते हैं कांवड़ियों की सेवा का सौभाग्य बड़े पुण्य कर्मों से मिलता हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।