फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tikri Border-Bahadurgarh road riddled with potholes; industries face major difficulties.

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी बॉर्डर-बहादुरगढ़ मार्ग गड्ढों से भरा, उद्योगों को भारी परेशानी

Sun, 09 Aug 2026 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Tikri Border-Bahadurgarh road riddled with potholes; industries face major difficulties.
-फोटो- 54 : टिकरी बॉर्डर पर बने गड्ढे और भरा बारिश का पानी। स्रोत कोबी
बहादुरगढ़। टिकरी बॉर्डर से बहादुरगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की खराब स्थिति से हजारों वाहन चालकों, श्रमिकों, कर्मचारियों और आम लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। करीब 500 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जहां बारिश के बाद पानी भरने से स्थिति और खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने सड़क की दुर्दशा पर गंभीर चिंता जताई है। संस्था ने तत्काल स्थायी मरम्मत की मांग की है। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि यह मार्ग बहादुरगढ़ और दिल्ली के बीच औद्योगिक गतिविधियों की प्रमुख कड़ी है। खराब सड़क से उद्योगों की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स पर सीधा असर पड़ रहा है। इससे वाहनों की गति धीमी होती है और कई बार जाम लगता है। ईंधन की खपत, वाहन रखरखाव और परिवहन लागत बढ़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

कोबी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई को पत्र भेजा है। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत को संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। कोबी ने केवल गड्ढे भरकर खानापूर्ति करने के बजाय सड़क की स्थायी मरम्मत और री-कार्पेटिंग की मांग की है। संस्था ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्य शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed