सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two 11th-grade girls failed to return home from school in Bahadurgarh; four police teams launched a search.

Haryana: बहादुरगढ़ में स्कूल से घर नहीं पहुंचीं 11वीं की दो छात्राएं, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: Naveen Updated Thu, 05 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि दोनों छात्राओं को जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों छात्राएं संभवत: अपनी मर्जी से कहीं चली गई हैं।

Two 11th-grade girls failed to return home from school in Bahadurgarh; four police teams launched a search.
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लाइनपार थाना क्षेत्र और सेक्टर-6 थाना क्षेत्र की कॉलोनियों की रहने वाली दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। दोनों छात्राएं शहर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती हैं। वीरवार को स्कूल से दोनों छात्राएं साथ में निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, मगर दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।

Trending Videos


मामले में एक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और छात्राओं की तलाश तेज कर दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। लापता छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें क्राइम यूनिट, सीआईए-1, सीआईए-2 और लाइनपार थाना की टीम शामिल है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि छात्राओं के बारे में कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि दोनों छात्राओं को जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों छात्राएं संभवत: अपनी मर्जी से कहीं चली गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छात्राओं की तलाश कर रही हैं और जल्द ही उन्हें सुरक्षित बरामद करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed