सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A man standing on the roadside was hit by a Bolero, resulting in his death.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को बुलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A man standing on the roadside was hit by a Bolero, resulting in his death.
विज्ञापन
साल्हावास। बिरड गांव के पास गाड़ी का तेल खत्म होने पर बात कर रहे छुछकवास निवासी हंसराज की बुलेरो कैंपर गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। गांव साहजानपुर निवासी संजीव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और साथी हंसराज ने गांव छुछकवास में आइसक्रीम की फैक्टरी लगा रखी है। चार मार्च को आइसक्रीम बेचने रेवाड़ी के गांव सिहा के मेले में गए थे। लौटते समय हंसराज पिकअप गाड़ी चला रहे थे और वह बाइक पर थे। गांव बिरड में शांति नगर के पास गाड़ी का तेल खत्म हो गया और वह गाड़ी साइड में लगाकर बातचीत करने लगे। इस दौरान बुलेरो कैंपर गाड़ी ने हंसराज को टक्कर मार दी। पुलिस ने संजीव के बयान पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed