{"_id":"69aa957a1be63e07b20fe84b","slug":"video-two-accused-arrested-in-bahadurgarh-child-kidnapping-case-stf-takes-action-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बच्चे के अपहरण मामले में दो आरोपी काबू, एसटीएफ ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बच्चे के अपहरण मामले में दो आरोपी काबू, एसटीएफ ने की कार्रवाई
जिले के गांव बराणी से 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स की रोहतक इकाई ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को थाना बेरी क्षेत्र के गांव बराणी निवासी एक परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि करीब सुबह 10:45 बजे उनका 9 वर्षीय बेटा अमरजीत घर के पास से अचानक लापता हो गया। परिवार को शक हुआ कि अज्ञात लोगों ने बच्चे का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और थाना बेरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा एसटीएफ की रोहतक इकाई को भी जांच में शामिल किया गया। निरीक्षक नरेंद्र पाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।
जांच में सामने आया कि इस वारदात का मुख्य आरोपी मोनू पुत्र राजबीर निवासी गांव कंसाला जिला रोहतक है, जिसकी शादी झज्जर जिले के गांव बराणी में हुई है। पुलिस के अनुसार मोनू ने करीब 20 दिन पहले अपने साले मनीष उर्फ सींदू पुत्र नरेश निवासी गांव बराणी के साथ मिलकर इस अपहरण की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि मनीष पीड़ित परिवार की फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता था और उसी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर दुकान पर बुलाया और वहां से अपहरण कर लिया।
आरोपियों ने बच्चे को अगवा करने के बाद पीड़ित परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस के मुताबिक बच्चे को रोहतक के पास एक सुनसान स्थान पर रखा गया था। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोनू, उसका साला मनीष और एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े पैसों की रिकवरी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।