{"_id":"69aa913904b67e54480b0f32","slug":"video-haryana-became-the-overall-champion-at-talkatora-stadium-in-delhi-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजीत हुई अंडर 21, सीनियर व पैरा नेशनल कराटे चैम्पयनशिप में हरियाणा बना ओवरआल चैम्पियन l हरियाणा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 व्यक्तिगत पदक जीते व लड़के और लड़कियों की टीम फाइट में स्वर्ण पदक हासिल किया l आयोजन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने किया व हरियाणा की टीम यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा के बैनर के नीचे खेली
हरियाणा के प्रेसिडेंट रजनेश चौधरी ने बताया की अंडर 21 लड़को में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यप्रकाश ने स्वर्ण, -67 किलोग्राम में गजेश ने कांस्य, -84 किलोग्राम में कैलाश दलाल ने कांस्य व +84 किलोग्राम रविंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया l अंडर 21 लड़कियों में -61 किलोग्राम में पायल दलाल ने कांस्य पदक जीता l सीनियर लड़को में 55 किलोग्राम में सत्यप्रकाश ने कांस्य व +84 किलोग्राम में सुधीर सहरावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया l सीनियर लड़कियों में 50 किलोग्राम में ऋतू ने रजत पदक, 55 में अलीशा ने स्वर्ण पदक, 61 में पायल ने कांस्य पदक व +68 किलोग्राम में सीमा ने रजत पदक हासिल किया l वही लड़को की टीम फाइट में सत्यप्रकाश, सुधीर, गजेश, आदित्य, सचिन नाडिया, आर्यन गजराज, अक्षय व सूरज राठी ने स्वर्ण पदक हासिल किया l लड़कियों की टीम फाइट में ऋतू, पायल, अलीशा, सीमा व खुशबू ने स्वर्ण पदक हासिल किया l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।