फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man shot dead after stepping out for a walk following a meal in Bahadurgarh's Nayagaon.

Haryana: खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, पैदल आए दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 08 Jul 2026 10:44 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2026 10:44 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नीरज रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी है।

विज्ञापन
Young man shot dead after stepping out for a walk following a meal in Bahadurgarh's Nayagaon.
पैदल आए दो हमलावरों युवक को मारी गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ शहर से सटे नया गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे 25 वर्षीय युवक नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


खाना खाकर टहलने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नीरज रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के सदर थाना के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed