फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11.40 lakh quintals of paddy reached the mandis, 7.20 lakh quintals were procured.

Jind News: मंडियों में 11.40 लाख क्विंटल धान पहुंचा, खरीद 7.20 लाख क्विंटल की

Wed, 21 Oct 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
11.40 lakh quintals of paddy reached the mandis, 7.20 lakh quintals were procured.
20जेएनडी16: नरवाना मंडी में रखी धान की बोरियां। संवाद - फोटो : File Photo
जींद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन खरीद और उठान की रफ्तार किसानों की परेशानी कम नहीं कर पा रही है। जिले की मंडियों में अब तक करीब 11.40 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 7.20 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है, जबकि 4.24 लाख क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन


किसानों को अब तक करीब 76 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में मिलर्स को देरी से अलॉटमेंट मिलने के कारण उठान प्रभावित हो रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों में उठान की गति में तेजी आई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक मंडियों में पहुंचने वाले धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद तेजी से नहीं हो पाई। निर्धारित मानकों के अनुरूप नमी नहीं होने पर किसानों को धान सुखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे मंडियों में आवक होने के बावजूद खरीद का आंकड़ा अपेक्षित गति से नहीं बढ़ सका। अब नमी की समस्या कम होने और धान की खरीद में तेजी आने के बाद उठान की चुनौती सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद के मुकाबले उठान काफी पीछे

मंडियों में खरीदे गए धान के मुकाबले उठान कम होने से अनाज खुले में पड़ा है। मिलर्स को अलॉटमेंट मिलने में देरी के कारण खरीदे गए धान को समय पर मंडियों से बाहर नहीं भेजा जा सका। इससे मंडियों में जगह की उपलब्धता और आगामी आवक को लेकर भी दबाव बढ़ने की आशंका है। पिछले दो दिनों में उठान बढ़ने से स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं, लेकिन खरीद और उठान के बीच अंतर कम करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।

भुगतान की प्रक्रिया भी जारी

जिले में खरीदे गए धान के बदले किसानों को अब तक करीब 76 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्रशासन और खरीद एजेंसियों के सामने अब मंडियों में धान का नियमित उठान सुनिश्चित करना और किसानों की उपज की खरीद व भुगतान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना चुनौती है।


बॉक्स

मंडियों में मिलर्स की अलॉटमेंट में देरी के कारण उठान प्रभावित हुआ था। अब उठान का कार्य तेज गति से चला हुआ है। पिछले दो दिनों में उठान की गति बढ़ी है। धान में नमी अधिक होने के कारण शुरुआती दिनों में खरीद भी प्रभावित रही थी। अब खरीद और उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed