{"_id":"6a7389406f623878e402d2a9","slug":"322-youth-selected-in-iti-job-fair-98-got-apprenticeship-jind-news-c-199-1-sroh1009-157958-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई रोजगार मेले में 322 युवाओं का चयन, 98 को मिली अप्रेंटिसशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई रोजगार मेले में 322 युवाओं का चयन, 98 को मिली अप्रेंटिसशिप
विज्ञापन
05जेएनडी23: आईटीआई में लगे रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। स्रोत: संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 322 युवाओं का चयन किया गया जबकि 98 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना गया।
रोजगार मेले का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें जेसीबी इंडिया लिमिटेड, बल्लभगढ़ और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भर्ती टीम ने हिस्सा लिया। कंपनियों ने विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता, व्यवहारिक ज्ञान, अनुशासन और कार्य क्षमता का मूल्यांकन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनियों की जरूरतों के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट जैसे आयोजन प्रशिक्षुओं और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हैं। आईटीआई की ओर से भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर प्लेसमेंट शाखा से सोनू राम, ललित खटकड़, मनदीप राज, नसीब खटकड़, विनोद कुमार, तसवीर सिंह और नवीन लोहान मौजूद रहे।